-
मुख्य पृष्ठ /
- योजनाएँ / उत्कृष्टता केंद्रों (CoEs) हेतु पायलट परियोजनाएँ
Pilot Projects for Recovery of Critical Minerals for CoEs
इच्छुक उत्कृष्टता केंद्र (CoEs) निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र (सभी अनुलग्नकों एवं हस्ताक्षरों सहित) एकल PDF के रूप में
director[AT]jnarddc[DOT]gov[DOT]in
पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
ओवरबर्डन / टेलिंग्स / फ्लाई ऐश / रेड मड आदि से क्रिटिकल मिनरल्स की पुनर्प्राप्ति हेतु पायलट परियोजनाएँ
भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त उत्कृष्टता केंद्रों (CoEs) के माध्यम से ओवरबर्डन, टेलिंग्स, फ्लाई ऐश, रेड मड, खनन अपशिष्ट तथा अन्य संबंधित द्वितीयक एवं अपरंपरागत संसाधनों से क्रिटिकल मिनरल्स की पुनर्प्राप्ति हेतु पायलट परियोजनाओं को सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स के निष्कर्षण, पृथक्करण, संवर्धन (Beneficiation), पुनर्चक्रण (Recycling) एवं पुनर्प्राप्ति (Recovery) से संबंधित तकनीकों के पायलट स्तर पर प्रदर्शन को बढ़ावा देना है, जिससे तकनीकी विकास, विस्तार (Scale-up) तथा व्यावसायीकरण (Commercialization) को प्रोत्साहन मिल सके।
इच्छुक उत्कृष्टता केंद्र (CoEs) नीचे दिए गए निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।
योजना के दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)