मुख्य विषयवस्तु में जाएं
भारत का राजकीय प्रतीकभारत सरकारखान मंत्रालय JNARDDC Logo

जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान विकास एवं अभिकल्प केंद्र

स्वायत्त निकाय , खान मंत्रालय के तहत, भारत सरकार

उन्नत पदार्थ अभिलक्षणन एवं क्रिटिकल मिनरल्स प्रसंस्करण

संपर्क व्यक्ति

इस सेवा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

सभी संपर्क विवरण

विश्लेषणात्मक प्रभाग “विश्लेषण” (Characterization) और “अनुसंधान एवं विकास” (Research & Development) दोनों क्षेत्रों में व्यापक सेवाओं में संलग्न है। यहां परीक्षण और अनुसंधान खनिज, धातु एवं सामग्री रसायन, विश्लेषणात्मक रसायन, कोयला रसायन, दुर्लभ मृदा तत्व, अपशिष्ट प्रबंधन और नैनोमटेरियल पर केंद्रित है।

विश्लेषणात्मक विभाग अयस्क, खनिज, धातु, चट्टान, मिट्टी एवं तलछट, दुर्लभ मृदा तत्व, कोयला, और विविध नमूनों के परीक्षण हेतु नवीनतम अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक उपकरणों से सुसज्जित है, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करते हैं। हमारे विशेषज्ञ गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण के लिए अनुकूलित विश्लेषणात्मक विधियों के विकास में संलग्न हैं तथा विशिष्ट परीक्षण अनुप्रयोगों के लिए विधि प्रमाणीकरण (Method Validation) भी करते हैं।

उपलब्ध परीक्षण सुविधाओं में शामिल हैं – वेट क्लासिकल, नमूना तैयारी, ऑप्टिकल स्पेक्ट्रोस्कोपी, मास स्पेक्ट्रोमेट्री, फ्लोरोसेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी, फेज क्वांटिफिकेशन, प्री-कंसंट्रेशन इत्यादि। इसके अतिरिक्त, यह प्रभाग जेएनएआरडीडीसी (JNARDDC) के अन्य अनुसंधान प्रभागों के चल रहे अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को विश्लेषणात्मक सहयोग प्रदान करता है तथा बाहरी एजेंसियों को भी परीक्षण और विश्लेषणात्मक सेवाएं उपलब्ध कराता है।

यह प्रभाग ISO 17025:2017 से राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) द्वारा बॉक्साइट, चूना पत्थर, लौह अयस्क, क्रोमाइट और एल्यूमिनियम मिश्र धातु के रासायनिक परीक्षण हेतु मान्यता प्राप्त है।

Research area:

  • बॉक्साइट अवशेष (रेड मड) का उपयोग और मूल्य संवर्धन
  • एल्युमिनियम ड्रोस से जल सहायक रसायनों का विकास
  • उच्च शुद्धता वाली एल्यूमिना की तैयारी
  • नैनो-एल्यूमिना का संश्लेषण, विशेषता निर्धारण और अनुप्रयोग
  • दुर्लभ मृदा तत्वों का पृथक्करण और निष्कर्षण
  • बॉक्साइट में सक्रिय सिलिका के त्वरित विश्लेषण की नवीन विधि
  • रासायनिक विश्लेषण के लिए अनुरूप विधि विकास
  • एल्युमिनियम ड्रोस का उपयोग एवं मूल्य संवर्धन कर शून्य अपशिष्ट प्राप्त करना
  • TCLP/STLC परीक्षण
  • एक्स-रे डिफ्रैक्शन द्वारा खनिज फेज की पहचान एवं मात्रात्मक निर्धारण
  • कोयला विशेषता निर्धारण एवं अनुसंधान

Domain of Expertise :

  • विशेषता निर्धारण (Characterization)
  • परिशोधन (Beneficiation)
  • विश्लेषणात्मक तकनीकें
  • प्रक्रिया एवं उत्पाद विकास
  • खदान अपशिष्ट का मूल्य संवर्धन
  • दुर्लभ मृदा तत्वों का निष्कर्षण
  • नैनोप्रौद्योगिकी

Additional Facilities

क्लासिकल वेट केमिकल प्रयोगशाला

एक्स-रे फ्लोरोसेंस (XRF)

एक्स-रे डिफ्रैक्शन (XRD)

इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज्मा – ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर (ICP-OES)

इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज्मा – मास स्पेक्ट्रोमीटर (ICP-MS)

ग्लो डिस्चार्ज ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर (GD-OES)

TGA – नमी, VM, LOI विश्लेषक

बॉम्ब कैलोरीमीटर

आर्द्रता कक्ष (Humidity Chamber)

मफल भट्ठी

फ्लेम फोटोमीटर

डबल बीम यूवी-विज़िबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर

माइक्रोवेव डाइजेशन सिस्टम

अल्ट्राप्योर वॉटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम

फ्यूजन बीड बनाने की मशीन

पेलेट बनाने की मशीन

नैनो-मिलिंग मशीन

स्पिन कोटर

सहायता या जानकारी चाहिए?

JNARDDC - Map of India showing location
Full-size image preview